महेंद्र सिंह धोनी बने बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले करदाता, 2017-18 में जमा किया 12 करोड़ का टैक्‍स

0

हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने वित्‍त वर्ष 2017-18 के दौरान 12.17 करोड़ का टैक्‍स जमा किया है। इसके साथ ही धोनी बिहार और झारखंड में सबसे ज्यादा इनकम टैक्स देने वाले करदाता बन गए हैं।

file photo: महेंद्र सिंह धोनी

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग के अधिकारी वी. महालिंगम के बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक एडवांस टैक्स के रूप में पहले ही तीन करोड़ रुपए जमा कराए हैं। मुख्य आयकर आयुक्त महालिंगम ने मीडिया को जानकारी दी कि राज्य में नोटबंदी के बाद 10 लाख रुपए से अधिक की राशि 3500 लोगों ने बैंक में जमा कराई थी।

उन्होंने बताया कि आयकर संग्रह के हिसाब से झारखंड 2017-18 में काफी अच्छा रहा है। इस बार राज्य में 10 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का आयकर संग्रह किया गया। वी महालिंगम ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार राज्य में आयकर संग्रह में 88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराते हुए 2217 करोड़ रुपए इकट्ठा किया गया है। साथ ही महालिंगम ने बताया कि फिलहाल राज्य में सबसे ज्यादा आयकर भरने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी पहले नंबर पर हैं।

बता दें कि 2016-17 में भी धोनी ने 10.93 करोड़ रुपए का टैक्स जमा किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली के बाद महेंद्र सिंह धोनी सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं।

Previous articleMeet ‘journalist’ Brajesh Thakur, tormentor of girls at Muzaffarpur shelter home
Next articleअमेरिकी कंपनी का कबूलनामा- EVM में था रिमोट से कंट्रोल होने वाला सॉफ्टवेयर