बिहार की राजधानी पटना की जानी मानी मॉडल मोना राय की रविवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि, मोना राय को पिछले दिनों नवरात्र में अपराधियों ने उनके घर के सामने ही गोली मार दी थी।
राम नगर स्थित अपने आवास पर स्कूटी खड़ी करने के दौरान बाइक सवार दो हमलावरों ने उन पर बीतें दिनों गोलियां चला दीं। घटना के समय वह अपनी 12 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा समारोह में शामिल होने गई थी। मोना के कूल्हे में चोटें आई थी, जबकि उनकी बेटी बाल-बाल बच गई थी। घटना के बाद मोना को राजीव नगर के एडविट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
राजीव नगर थाने के एसएचओ निशांत कुमार ने मोना की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को गोली लगी थी। इन्होंने पहले भी पुलिस को एक बयान दिया था। हम आरोपी तक पहुंचने के लिए उनके बयान, कॉल डिटेल और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं।
सूत्रों ने कहा कि यह एक राजनीतिक हत्या थी और उसका बिहार के शीर्ष राजनेताओं से संबंध था। मोना ने अपने कार्यक्रम मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार सत्र 7 में प्रसिद्ध निर्देशक नीतीश चंद्र के अधीन काम किया था। मोना राय की मौत के बाद उनके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। (इंपुट: IANS के साथ)