देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते जा रहे है, जो रुकने का नाम नहीं ले रहे है। इस बीच, दिल्ली से एक और चौकाने वाली ख़बर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ उसके सौतेले पिता ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारी ने बताया कि शनिवार (27 नवंबर) को देहरादून निवासी नाबालिग लड़की के साथ जघन्य अपराध की शिकायत मालवीय नगर थाने में प्राप्त हुई थी।
प्रतिकात्मक फोटोशिकायत के मुताबिक, पीड़िता जून-अगस्त 2021 से चिराग दिल्ली इलाके में अपने किराए के घर में छुट्टियां मनाने आई थी, जहां उसकी मां और सौतेले पिता रह रहे थे। अधिकारी ने कहा, यह आरोप लगाया गया था कि पीड़ित बच्ची को चिराग दिल्ली में रहने के दौरान उसके सौतेले पिता ने उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया।
इसे सत्यापित करने के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
बता दें कि, हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आयुक्त अस्थाना ने तब कहा था, कुल मिलाकर दृष्टिकोण यह है कि यदि कोई महिला संकट में है, यदि कोई बच्चा संकट में है, तो उन पर उचित ध्यान दिया जाएगा।
गौरतलब है कि, पिछले साल के आंकड़ों की तुलना में राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ अपराध में लगातार वृद्धि हुई है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो इसमें 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। (इंपुट: IANS के साथ)
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]