न्यूज चैनल के कर्मचारियों के संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

0

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 85 स्थित एक न्यूज चैनल के कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में थाना फेस-2 पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी को शुक्रवार देर रात आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

न्यूज चैनल
Image Source: India TV

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, राजेश नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि एक चैनल के बाद अब दूसरे चैनल के 19 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यदि कोई संबंधित चैनल का कर्मचारी किसी के आसपास रहता है, तो उससे दूरी बनाएं।

उन्होंने बताया कि उक्त पोस्ट के बाद संबंधित चैनल के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से अपने कर्मचारियों की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि वर्तमान में चैनल का कोई भी कर्मचारी संक्रमित नहीं है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला की आरोपी आगरा जिले में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सेना में राडार अधिकारी के रूप में काम करता है और उसे आगरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गौतमबुद्ध नगर अदालत में पेश किया जा रहा है।

Previous articleराहुल गांधी ने प्रवासी मजदूरों के साथ बातचीत का वीडियो किया शेयर तो भड़कीं मायावती, कांग्रेस ने किया पलटवार
Next articleTop AIIMS doctor Jitendra Nath Pande dies of COVID-19 in Delhi