MCD चुनाव 2017: 272 सीटों पर मतदान जारी, दांव पर लगी AAP-BJP और कांग्रेस की साख

0

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए आज(23 अप्रैल) सुबह 8.00 से मतदान जारी है, जो शाम 5.30 बजे तक चलेगा। वोटिंग के लिए मतदान केंद्रों के बाहर सुबह से ही लोग लाइन में लगकर वोट दे रहे हैं। इस चुनाव में देश की तीन बड़ी पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। इन तीनों पार्टियों में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी(आप) शामिल है।

पिछले 10 साल से काबिज बीजेपी के लिए कुर्सी बचाने की सबसे बड़ी चुनौती है। वहीं, कांग्रेस और ‘आप’ भी मैदान में कड़ी टक्कर दे रही हैं। इनके अलावा योगेंद्र यादव की पार्टी स्वराज इंडिया भी इस बार ताल ठोक रही है। वैसे तो सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी हैं, लेकिन अब देखना यह होगा कि किसके सिर पर जीत का सेहरा बंधेगा।

दिल्ली नगर निगम में कुल 272 वार्ड हैं। इनके लिए कुल 13,138 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। कुल 13138 पोलिंग स्टेशनों में से 500 संवेदनशील और 200 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 2012 में पूर्वी दिल्ली में 57 फीसदी, दक्षिणी में 53 और उत्तरी दिल्ली में 55 फीसदी मतदान हुआ था।

बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 1,004 उम्मीदवार हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में 985 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 548 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इस बार के नगर निगम चुनाव में पहली बार नोटा का प्रयोग किया जा रहा है।

निगम चुनाव को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए करीब 56 हजार दिल्ली पुलिस के जवान, 40 कंपनियां पैरामिलिट्री और 20 हजार होमगार्डस को भी तैनात किया गया है। बूथ के अंदर मतदाताओं को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

Previous articleSadhu with trishul ‘enter’ disputed Ayodhya complex in Supreme Court order’s violation
Next articleMCD Election 2017: Voting begins for MCD polls