भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच का पहला दिन रोहित शर्मा के नाम रहा था, उन्होंने बेजोड़ सेंचुरी लगाई थी। जबकि दूसरा दिन भारत के युवा सलामी
बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के नाम रहा।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के धमाकेदार दोहरे शतक से भारत ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। मयंक का टेस्ट फॉर्मेट में यह पहला दोहरा शतक है। मंयक ने 358 गेंद में दोहरा शतक पूरा किया और इस दौरान 22 चौके और 5 छक्के जड़े। वो 371 गेंद में 215 रन बनाकर आउट हुए।
इस दोहरे शतक के साथ ही मयंक के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया। मयंक अग्रवाल भारत के चौथे ऐसे ओपनर बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने का कारनामा किया है।
अपने डब्यू शतक को दोहरे शतक में तब्दील करने वाले मयंक अग्रवाल भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मयंक से पहले तीन भारतीय बल्लेबाजों ने अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदल चुके हैं।
Take a bow, Mayank Agarwal ??@Paytm #INDvSA pic.twitter.com/ESHjPbXP1A
— BCCI (@BCCI) October 3, 2019
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दिलिप सरदेसाई का आता है जिन्होंने साल 1965 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदला था। वहीं भारत के पूर्व क्रिकेट विनोद कांबली ने साल 1993 में टेस्ट क्रिकेट में अपने पहले टेस्ट शतक को दोहरे शतक में बदलने का कारनामा किया था। इसके अलावा साल 2016 में करुण नायर ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ऐसा ही कमाल किया था। नायर ने अपने पहले टेस्ट शतक को ना सिर्फ दोहरे शतक में बल्की उन्होंने इसे तीसरे शतक के रूप में तब्दिल किया था।