मनोहर पर्रिकर एक बार फिर से ‘सो गए’, इस बार मौका था गणतंत्र दिवस परेड समारोह का

1

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्र सरकार में एक बड़े मंत्री के रूप में देखा जाता है। उनकी टिप्पणी और बयानों को अक्सर राजनीतिक विरोधियों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी अहमयित के साथ देखा जाता है। कई बार उनकी चूक सोशल मीडिया में सुर्खियों की वजह बनी है।

गुरुवार को रक्षा मंत्री पार्रिकर ने एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स को मौका दे दिया। जब देश दिल्ली में राजपथ से गणतंत्र दिवस परेड का आनंद ले रहा था और गर्व महसूस कर रहा था। तब भारत के रक्षा मंत्री को तस्वीरों में ऊँघते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो गई जब मनोहर पर्रिकर गणतंत्र दिवस परेड समारोह के दौरान सोते हुए दिखें।

जिस समय परेड में लक्षद्वीप की झांकी आती उसी समय कैमरा रक्षा मंत्री पार्रिकर को दिखाता है वह नींद की झपकी लेते हुए नजर आते है और नींद के कारण उनका सिर एक तरफ को लुढ़क जाता है। उनको सोता हुआ देखकर लाइव कैमरा फौरन दूसरी और रूख कर लेता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें और भी अधिक शर्मिन्दा करने वाली बात ये है कि रक्षा मंत्री पार्रिकर के सोते हुए वीडियो का लाइव प्रसारण राष्ट्रीय नेटवर्क दूरदर्शन कर रहा है। सारा देश देख रहा है कि एक तरफ भारत की सैन्य शक्ति अपना प्रर्दशन कर रही है दूसरी तरफ देश का रक्षा मंत्री सो रहा है।

यह पहली बार नही है जब पर्रिकर सो गए। इससे पहले भी एक सार्वजनिक समारोह के दौरान उनको सोते हुए पाया गया है। दिसंबर 2014 में रक्षा मंत्री ने कथित तौर पीए मोदी के भाषण के दौरान सोते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर रक्षा मंत्री का बेहद मजाक बनाया गया था कि वह प्रधानमंत्री के भाषण से उब कर सो गए।

इस बार भी इन तस्वीरों को लेकर रक्षा मंत्री पार्रिकर का सोशल मीडिया में खूब मजाक बनाया जा रहा है।

https://twitter.com/ZaalimAnna/status/824486493557252096

https://twitter.com/digvijoy78/status/824486715222085632

https://twitter.com/BradleyDsouza/status/824486369871482880

 

Previous article4 DU students arrested for robbing delivery boy
Next articleउद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर निशाना कहा, शरद पवार को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाना क्या ‘गुरूदक्षिणा’ है?