आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को दावा करते हुए कहा कि, भाजपा हिमाचल प्रदेश में अपने नाकाम सीएम को हटाकर 4 महीने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है।

मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, “केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर BJP हिमाचल में अपने नाकाम CM को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को CM बनाना चाहती है। लेकिन भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता अरविंद केजरीवाल जी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने के लिए मन बना चुकी है।”
केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेन्स की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर BJP हिमाचल में अपने नाकाम CM को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को CM बनाना चाहती है।
लेकिन भाजपा चाहे जो हथकंडे अपना ले अब हिमाचल की जनता @ArvindKejriwal जी की ईमानदार राजनीति को एक मौका देने के लिए मन बना चुकी है
— Manish Sisodia (@msisodia) April 7, 2022
गौरतलब है कि, पंजाब में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। पिछले दिनों पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिमाचल प्रदेश में रोड शो भी किया था।
आप मुखिया ने दावा करते हुए कहा था कि हिमाचल प्रदेश में हमें सरकार बनाने का भरोसा है। हमने पंजाब में 20 दिन के अंदर ही भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया है। अब हिमाचल प्रदेश की बारी है। हिमाचल प्रदेश को विकास के रास्ते पर ले जाना है।
बता दें कि, अभी हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और वहां के सीएम जयराम ठाकुर हैं। इस साल के आख़िर में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]