देखिए कैसे सीवर में सिगरेट डालते ही हुआ जोरदार विस्फोट, वायरल हुआ वीडियो

0

लोगों को हमेशा चेतावनी दी जाती है कि धूम्रपान खतरनाक साबित हो सकता है, लेकिन सिगरेट पीने वाले लोगों को यह बात समझ में नहीं आती है। हालांकि, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद शायद आपको इस बात का आभास हो जाए। क्योंकि एक ईरानी शख्स ने परेशानियों का सामना करते हुए सीख लिया है कि कैसे धूम्रपान खतरनाक साबित हो सकता है।

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति द्वारा तेहरान की सड़कों पर सिगरेट पीने के बाद उसके टूकड़े को एक सीवर के छेद में डालते ही जोरदार विस्फोट हो जाता है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

वीडियो में एक व्यक्ति पहले कुछ कचरे को लाकर सड़क पर एक खाली छेद में डालता है और उसके कुछ ही देर बाद एक और व्यक्ति आता है अपने सिगरेट के टूकड़े को उसी छेद में फेंक देता है। सीवर के छेद में सिगरेट फेंकने के कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार ब्लास्ट होता है। इस वीडियो के देखकर हर कोई हैरान है।

(देखें वीडियो)

 

 

Previous articleAMU students’ union seeks total ban on cow slaughter
Next articleमोदी सरकार की योजना पर आलोचना लिखने वाली महिला IAS अधिकारी को कारण बताओ नोटिस