पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने तृणमूल के महिला प्रतिनिधित्व पर जताया गर्व, कहा- ‘लोकसभा में TMC की 35 फीसदी सीटों पर महिलाएं हैं’

0

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इस बात पर गर्व जताया कि उनकी सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में 35 प्रतिशत महिला सांसद हैं और राज्य की स्थानीय निकाय में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित हैं। ममता ने कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करती है कि 16वीं लोकसभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं।

फाइल फोटो- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘महिला आरक्षण विधेयक अभी तक संसद में पारित नहीं किया गया है, मुझे गर्व है कि विधेयक पारित होने के बावजूद 16वीं लोकसभा में हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिला सांसद हैं। हमने महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में भी 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।’’

महिलाओं को समाज की ‘‘रीढ़’’ बताते करते हुए, बनर्जी ने दुनिया भर की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ‘स्वास्थ्य साथी’ लॉन्च किए हैं।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमने महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में पहचान देने के लिए इन कार्डों को परिवार की एक महिला सदस्य को जारी करने का फैसला किया है।’’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष आठ मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है।

बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम देश राजनेताओं ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के प्रति सम्मान जताते हुए उन्हें समाज की आधारशिला बताया और उनके लिए संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने का आान किया।

Previous articleअयोध्या मामला: श्री श्री रविशंकर को मध्यस्थ बनाए जाने पर असदुद्दीन ओवैसी ने जताई आपत्ति, जानें सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किसने क्या कहा
Next articleTimes Now’s Twitter hashtag on Ayodhya dispute hints at fixed match? TV channel makes Arnab Goswami’s Republic TV look like BBC on neutrality