महाराष्ट्र में BJP ने सरकार बनाने से किया इनकार, शिवसेना को दीं शुभकामनाएं

0

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा है कि वे महाराष्ट्र में सरकार नहीं बना रहे हैं। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद यह बात कहीं। बता दें कि, भाजपा नेताओं ने अपने सीनियर नेताओं के साथ बैठक के बाद राज्यपाल से मुलाकात की।

महाराष्ट्र
फाइल फोटो

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने के बाद प्रेस कांफ्रेस कर कहा कि “हम राज्य में सरकार नहीं बनाएंगे।” उन्होंने कहा, “हमें (भाजपा-शिवसेना) एक साथ काम करने के लिए जनादेश दिया गया था। अगर शिवसेना इसका अनादर करना चाहती है और कांग्रेस-एनसीपी के साथ सरकार बनाना चाहती है तो हमारी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।”

बता दें कि, राज्य में 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा की गई थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा को 105 सीटें और शिवसेना को 56 सीटें मिलीं। वहीं, राकांपा को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 145 विधायकों का समर्थन जरूरी है।

मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान जारी है। शिवसेना इस पद के लिए 50:50 का फार्मूला चाहती है, लेकिन भाजपा इस पर तैयार नहीं है।

Previous articleViral- Navjot Singh Sidhu calls Imran Khan ‘lion,’ Pakistani PM asks, “where’s our Sidhu?”
Next articleHuge row on Bigg Boss show after Salman fans trend #BestHostSalmanKhan to counter allegations of biases