मध्य प्रदेश की महिला ने BJP विधायक प्रताप लाल गमेती पर लगाया रेप का आरोप, बोलीं- शादी का झांसा देकर 3 साल से कर रहा था दुष्कर्म

0

राजस्थान के उदयपुर के गोगुंदा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। महिला की शिकायत के आधार पर उदयपुर जिले के सुखेर पुलिस थाने में भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर लिया गया हैं।

प्रताप लाल गमेती
फाइल फोटो: भाजपा विधायक प्रताप लाल गमेती

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के नीमच की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि विधायक ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। महिला ने उदयपुर के आईजी सत्यवीर सिंह को लिखित शिकायत की। इसके बाद सुखेर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। वहीं, विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला होने की वजह से अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है।

महिला ने शिकायत में बताया कि करीब 3 साल पहले उसकी उदयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान विधायक से मुलाकात हुई थी। इसके कुछ वक्त बाद मेलजोल बढ़ गई। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद ही प्रताप लाल ने मुझे से शादी का वादा किया और उदयपुर और नीमच में कई बार मेरे साथ संबंध बनाए। 3 साल बीत जाने के बाद अब विधायक शादी के वादे से मुकर गया।

उदयपुर एसपी राजीव पचार ने बताया कि गुरुवार को महिला ने शिकायत दी थी। उसके आधार पर केस दर्ज कर लिया। महिला विवाहित है और नीमच में रहती है। विधायक के खिलाफ केस होने की वजह से जांच सीबीसीआईडी को सौंपी गई है।

विधायक प्रताप लाल गोगुंदा सीट से दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत विधानसभा पहुंचे हैं। प्रताप लाल ने दोनों ही बार कांग्रेस के कद्दावर नेता मांगीलाल गरासिया को चुनाव में शिकस्त दी। इससे पहले प्रताप लाल अपने पैतृक गांव दादिया में दो बार सरपंच भी रह चुके हैं। प्रताप लाल गमेती पूर्व मुख्यमंत्री राजे के खेमे के माने जाते हैं। प्रताप लाल के परिवार में पत्नी प्रतापी बाई, 4 बेटियां और 1 बेटा है। ये मूलरूप से गोगुंदा के गांव दादिया के रहने वाले हैं।

Previous articleउत्तर प्रदेश में इंसानियत हुई शर्मसार, महोबा में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म
Next articleDSSSB Stenographer Grade III Admit Card 2021 Released: DSSSB ने जारी किया स्टेनोग्राफर ग्रेड III का एडमिट कार्ड, dsssbonline.nic.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड