उपचुनाव से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव, 11 जिला अध्यक्ष बदले

0

मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव से पहले ही सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी दल कांग्रेस में अंदरखाने खींचतान तेज हो गई है। उपचुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस ने 11 जगहों पर नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। 11 में से 5 ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव वाले इलाके के हैं। इसकी सूची कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सोनिया गांधी की मंजूरी के बाद 11 जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। श्योपुर- अतुल चौहान, ग्वालियर ग्रामीण- अशोक सिंह, विदिशा- कमल सिलाकारी, सीहोर- बलबीर तोमर, रतलाम सिटी- महेंद्र कटारिया, शिवपुरी- शिवप्रकाश शर्मा, गुना सिटी- मानसिंह प्रसाद, गुना ग्रामीण- हरी विजयवर्गीया, होशंगाबाद-सतेंद्र फौजदार, सिंगरौली सिटी-अरविंद सिंह चंदेल और देवास ग्रामीण के अशोक पटेल जिला अध्यक्ष बने हैं।

वहीं, जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी। इस लिस्ट को शेयर करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, “मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज़िला, शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी..! सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।”

बता दें कि, मध्य प्रदेश में 24 सीटों पर उपचुनाव हैं। 24 में से 23 सीट पूर्व में कांग्रेस के पास थे। उसमें से 22 वो सीट हैं, जो कांग्रेस छोड़कर सिंधिया के साथ भाजपा में चले गए हैं। कांग्रेस जोर अजमाइश उन्हीं 22 सीटों पर कर रही है। इसे लेकर भोपाल में बैठे आला नेता भी रणनीति बनाने में जुटे हैं।

Previous articleलॉकडाउन में हंगामा: दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, देखें वीडियो
Next article“दादी जैसी नाक, भाई जैसा दिमाग”; BJP सांसद ने प्रियंका गांधी पर कसा तंज, जमकर हुए ट्रोल