केरल: अनाथालाय की छह नाबालिग लड़कियों के साथ दो महीने तक बलात्कार

0

अनाथालाय के पास बनी दुकान पर नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। केरल के वायानाड जिले में एक अनाथालाय की छह नाबालिग लड़कियों का नाम इसमें सामने आने की पृष्टि हुई है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय व्यक्ति ने उस दुकान से रोते हुए एक लड़की को निकलते हुए देखा।

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की खबर के अनुसार लड़की को रोते हुए देखकर उस व्यक्ति तो संदेह हुआ और उसने पुलिस को इस बात की सूचना दी। जांच में पता चला कि आरोपी छोटी बच्चियों को फुसलाकर दुकान में ले जाते थे और उनके साथ दुष्कर्म करते थे। सभी पीडि़त लड़कियों की उम्र 14-16 साल के बीच हैं।

दुष्कर्म की पीड़ित लड़कियों ने बताया कि वह पिछले दो महीने से उनके साथ इस घटना को अंजाम दे रहा था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी उसने दी थी। पुलिस ने मामले को दर्ज कर पांच लोगों को हिरासत में लिया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

Previous articleWhen Jethmalani told Jaitley, “Take my advice, you only answer what I asked”
Next articlePanama papers case: SC asks Centre to file six reports of MAG