केरल की 41 वर्षीय प्रियंका राधाकृष्णन न्यूजीलैंड में बनी मंत्री

0

केरल की प्रियंका राधाकृष्णन ने सोमवार को न्यूजीलैंड में मंत्री के रूप में पद की शपथ ली। वे पहली भारतीय हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड के मंत्रिमंडल में जगह पाई है। प्रधानमंत्री जैकिंडा अर्डर्न ने अपना नया मंत्रिमंडल बनाया है जिसमें प्रियंका राधाकृष्णन को शामिल किया है।

प्रियंका राधाकृष्णन

41 वर्षीय प्रियंका राधाकृष्णन ने सामुदायिक और स्वैच्छिक क्षेत्र मंत्री के रूप में शपथ ली है। वह चेन्नई में पैदा हुईं और सिंगापुर में पली-बढ़ी। उनके दादा कोच्चि में एक चिकित्सा पेशेवर थे और कम्युनिस्ट भी थे। न्यूजीलैंड की मंत्री बनी प्रियंका राधाकृष्णन इस समय चर्चा में हैं और लोग सोशल मीडिया पर इनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

वह पढ़ाई करने के लिए न्यूजीलैंड आईं थी और 2004 से लेबर पार्टी के जरिए सक्रिय राजनीति में हैं। वह ऑकलैंड से दो बार सांसद रह चुकी हैं। पिछले ओणम के मौके पर वे अर्डर्न के साथ लाइव आईं और उन्होंने इस त्योहार की शुभकामनाएं दीं, इसके बाद से वे केरल के घर-घर में जानी जाने लगीं थीं।

न्यूजीलैंड की मंत्री बनी प्रियंका राधाकृष्णन को मलयालम गीत बेहद पसंद है और उनके पसंदीदा गायक केरल के लोकप्रिय गायक येसुदास हैं। (इंपुट: आईएएनएस के साथ)

Previous articleबिहार विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी की रैलियों के बाद पी चिदंबरम ने पूछा- क्या वे नौकरियों, महिला सुरक्षा पर बोलते हैं?
Next articleसुरेश चव्हाण के नेतृत्व वाले सुदर्शन न्यूज़ ने दिल्ली पुलिस के ‘मुस्लिम अधिकारी’ पर लगाया हमले का आदेश देने का आरोप, पुलिस ने ट्वीट को बताया भ्रामक और शरारती