जेएनयू में केजरीवाल ने छात्रों से कहा- भाजपा वाले अपने बाप के नहीं ये हिंदुओं के क्या होंगे

0

केजरीवाल ने जेएनयू में छात्रों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात में पटेल पाटीदार समाज हमेशा बीजेपी को वोट देता था, लेकिन बीजेपी ने इस समाज के युवकों की भी हत्या कराई। ये लोग किसी के भी नहीं हैं।

न हिन्दू के न मुसलमान के। यहां तक कि ये अपने बाप के भी नहीं। ये सिर्फ वोट की भाषा समझते हैं। उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं।

केजरीवाल ने कहा कि आज नजीब गायब है, कल उनका बेटा भी गायब हो सकता है। केजरीवाल बोले कि इस आंदोलन को जेएनयू कैंपस से बाहर ले जाना पड़ेगा।

वो छात्रों के साथ इंडिया गेट पर धरने पर बैठने को तैयार हैं। जिस दिन बीजेपी को समझ आ जायेगा कि उसका युवा वोट खिसक रहा है, उसी दिन नजीब मिल जायेगा। जेएनयू पहुंचे शशि थरूर ने वेमुला का मुद्दा भी उठाया। थरूर ने कहा नजीब के गायब होने के बाद वीसी ने कैम्पस को सर्च क्यों नहीं कराया।

जेएनयू में नजीब अहमद मामले को लेकर सभा को संबोधित करते हुए छात्रसंघ प्रेसीडेंट मोहित कुमार पांडेय ने कहा कि जेएनयू के छात्र देश के हर अन्याय को झेलने वाले के साथ खड़े होंगे। मोहित ने कहा कि सरकारी वाइस चांसलर को भगाना होगा, तभी यहां का एकेडमिक माहौल सुधरेगा। उन्होंने वीसी को हटाने की मांग की। प्रकाश करात ने कहा कि दिल्ली पुलिस जिस तरह आप विधायकों को अंदर करने की जल्दी दिखाती है, उसी तरह नजीब अहमद को क्यों नहीं खोजती।

Previous articlePM Modi should visit families of martyrs: Mulayam Singh Yadav
Next articleदिल्ली में 17 वर्षों में सबसे खतरनाक धुंध, दिल्ली सरकार ने वैज्ञानिकों के साथ की बैठक, पराली जलाने को बताया बड़ा कारण