सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से आयोजित जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2018 (JEE MAIN 2018) के पेपर 1 और पेपर 2 के रिजल्ट सोमवार (30 अप्रैल) को घोषित होने वाले हैं।
इस परीक्षा में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट Jeemain.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।इस परीक्षा में देशभर के लगभग 12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। बोर्ड ने इस बार ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया था।
ऑफलाइन एग्जाम 8 अप्रैल को हुआ था, जबकि ऑनलाइन एग्जाम 15-16 अप्रैल को हुआ था। ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों पेपर के रिजल्ट एक साथ ही घोषित किए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन देश और विदेश के 112 शहरों में किया गया था।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के 104 शहरों के 1,613 परीक्षा केंद्रों और विदेशों में आठ केंद्रों पर इस ऑफलाइन परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में 646814 पुरुष, 266745 महिला और 3 ट्रांसजेंडर विदार्थियों ने हिस्सा लिया था।



















