नागरिकता संशोधन विधेयक पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच भारत दौरा रद्द कर सकते हैं जापान के पीएम शिंजो अबे

0

विवादित नागरिकता (संशोधन) विधेयक संसद में पारित होने के बाद उपजे हालात को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे अपना भारत दौरा रद्द कर सकते हैं। बता दें कि, विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक के विरोध में पूर्वोत्तर समेत पूरे असम में विरोध-प्रदर्शन चल रहा है।

फाइल फोटो

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे रविवार को भारत पहुंचने वाले हैं और उन्हें गुवाहाटी में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता में हिस्सा लेना है। बता दें कि, गुवाहाटी में 15-17 दिसंबर को भारत-जापान शिखर सम्मेलन होना है। 15-17 दिसम्बर के बीच होने वाली शिखर मुलाकात की तैयारी गुवाहाटी में चल रही है। पीएम नरेंद्र मोदी और जापान के पीएम शिंजो आबे इस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे। नागरिकता कानून के विरोध में गुवाहाटी में जोरदार प्रदर्शन हो रहा है और विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों को देखते हुए जापान के पीएम भारत का दौरा रद्द कर सकते हैं।

बता दें कि, इससे पहले बांग्लादेश के विदेश मंत्री ए के अब्दुल मोमेन ने भारत की अपनी यात्रा को रद्द कर दिया था। हालांकि, भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और उसके पड़ोसी देश के बीच संबंध बहुत मजबूत है।

असम में विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होने के बीच हजारों की संख्या में लोगों ने गुरुवार को गुवाहाटी में कर्फ्यू का उल्लंघन किया और सड़कों पर उतरे। राज्य में पुलिस गोलीबारी में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। विरोध प्रदर्शन के चलते राज्य में यातायात सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। ट्रेनों के साथ-साथ गुवाहाटी और डिब्रूगढ़ जाने वाली कई उड़ानें भी रद्द हुई हैं।

Previous articleJapanese PM Shinzo Abe’s India trip deferred due to Citizenship Amendment Bill protests
Next articleअसम: प्राग न्यूज़ की संपादक का सनसनीखेज आरोप- CRPF के जवानों ने कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों के साथ की मारपीट, देखें वीडियो