लोहिया की विचारधारा को जेडीयू-आरजेडी नेता कर रहे अपमानित: अरुण जेटली

0

बिहार चुनाव की सरगर्मी दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है। यही कारण है कि सभी पार्टियों द्वारा सयासी बयानबाज़ी भी शिद्दत अख्तयार है। इसी क्रम में अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जेडीयू-आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोहिया की विचारधारा पर चलने का दावा कर रहे लोगों ने उनकी विरासत को अपमानित किया है।

जेटली ने कहा, ‘आजादी के बाद सबसे बड़ा कद नेहरू का था, उनके खिलाफ सबसे बुलंद आवाज लोहिया जी ने उठाई, उन्होंने कांग्रेस हटाओ, देश बचाओ का नारा दिया।’ जेटली ने कहा कि लोहिया ने देश को एकजुट करने का काम किया और आज लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग रोज कांग्रेस मुख्यालय पर जाकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं।

दरअसल जेटली का यह बयान जेडीयू सांसद केसी त्यागी के उस बयान पर आया है जिसमें त्यागी ने कहा था कि पहले देश में कांग्रेस ने अत्याचार किया तो उसे उसका फल मिल गया, अब देश को बीजेपी से मुक्ति चाहिए। उन्होंने कहा था कि महागठबंधन का मकसद गैर भाजपावाद लाना है।

Previous articleNASA project aims to bring rock samples of Mars on Earth possible by 2022
Next articleSC refused to interfere with HC order on meat-ban