सामने आया मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शाही शादी का कार्ड, वीडियो में देखे पहली झलक

0

देश के सबसे अमीर उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी की तारीख का ऐलान हो गया है। ईशा अंबानी की इसी साल आनंद पीरामल से मुंबई में शादी होने वाली है। ईशा अंबानी और आनंद पीरामल मुंबई में 12 दिसंबर को शादी रचाएंगे। यह घोषणा दोनों के परिजनों ने 30 अक्टूबर को की।

बता दें कि दोनों देश के नामी उद्योगपति परिवार क्रमश: अंबानी व पीरामल से ताल्लुक रखते हैं। इस शादी को ख़ास बनाने के लिए इसकी तैयारियां अभी से ही शुरु कर दी गई और शादी की हर छोटी-बड़ी चीज का इंतजाम खास अंदाज में किया जा रहा है। इसी बीच, शादी का एक कार्ड इन दिनों सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के शादी का कार्ड बताया जा रहा है।

जिसका एक वीडियो न्यूज 24 ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पेज पर शेयर किया है। वीडियो में यह शादी का कार्ड देखने में शाही लग रहा है। प‍िंक और गोल्डन बॉक्स में बनाए गए इस कार्ड को चार बॉक्स में बांटा गया है। वीड‍ियो के मुताब‍िक, बॉक्स के पहले ह‍िस्से में मां गायत्री देवी की फोटो को रखा गया है। फिलहाल, बाकी के बॉक्स में क्या है उसका खुलासा नहीं हो पाया है।

बता दें कि दोनों के परिजनों की तरफ से 30 अक्टूबर की देर शाम जारी एक बयान में कहा गया था कि, ‘हमें यह बताने में खुशी हो रही है कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी 12 दिसंबर, 2018 को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के निवास पर मुंबई में होगी। समारोह भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों के अनुसार होंगे।’

देखिए वीडियो

Previous articleSara Ali Khan’s Kedarnath in trouble as Hindu priests demand ban for promoting ‘love jihad’
Next articleशिवसेना और कार्यकर्ताओं के बाद अब बाघिन अवनि की हत्या पर भड़कीं केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, महाराष्ट्र की BJP सरकार को दी चेतावनी