क्या केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को मालूम है कि उनका ऑफिस एक अश्लील ट्विटर अकाउंट को फॉलो करता है?

0

केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस द्वारा माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर पर एक अश्लील अकाउंट को फॉलो किए जाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गोयल के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को चलाने वाले कर्मचारियों द्वारा यह बड़ी लापरवाही है। पहले तो हमे विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब हमारी टीम ने इस बात की जांच पड़ताल की तो हम हैरान रह गए।

AFP File PHOTO

दरअसल, इस बात की जानकारी सबसे पहले ‘जनता का रिपोर्टर’ के एक पाठक ने हमे दी। पाठक ने बताया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट द्वारा एक बेहद अश्लील ट्विटर हैंडल को फॉलो किया जा रहा है। पाठक ने सवाल उठाया कि क्या इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री को है?

पहले तो हमे पाठक के दावों पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब हमारी टीम ने इस बात की जांच पड़ताल की तो हम हैरान रह गए। हमने देखा कि रेलवे और कोयला मंत्री पीयूष गोयल के ऑफिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल (@PiyushGoyalOffc) से 97,000 से अधिक लोगों को फॉलो किया गया है, जिसमें एक अश्लील अकाउंट (@Hot***aliको भी फॉलो किया गया है। 

इस अश्लील ट्विटर हैंडल के 29,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं, जिसमें केंद्रीय मंत्री का कार्यालय भी शामिल है। हमारा मकसद इस अश्लील अकाउंट को बढ़ावा देना नहीं है, जिस वजह से हमने इसको ब्लर कर दिया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या केंद्रीय मंत्री को इस बात की जानकारी है कि उनके जैसे प्रतिष्ठित और सम्मानित मंत्री के कार्यालय द्वारा इस अश्लील ट्विटर अकाउंट को फॉलो किया जा रहा है?

अगर पीयूष गोयल की जानकारी के बगैर उनके ऑफिस के ट्विटर हैंडल को चलाने वाली टीम ने इस अश्लील अकाउंट को फॉलो किया है तो यह बहुत बड़ी चूक है। दरअसल, इस अकाउंट (@Hot***ali) से इतने अश्लील वीडियो और तस्वीर पोस्ट किए गए हैं कि हम आपको दिखा भी नहीं सकते हैं। इस खबर को प्रकाशित करने का हमारा मकसद यही है कि केंद्रीय मंत्री के ऑफिस द्वारा जो चूक हुई है उसे सुधार किया जाए।

हमे उम्मीद है कि ‘जनता का रिपोर्टर’ द्वारा इस खबर को चलाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री के ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा इस अश्लील ट्विटर अकाउंट (@Hot***ali) को अनफॉलो किया जाएगा और दोषी कर्मचारियों पर केंद्रीय मंत्री द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी।

Previous articleIs Piyush Goyal aware that his office follows a porn Twitter handle?
Next articleउत्तराखंड: ऑटो रिक्शा चालक की बेटी ने टॉप की पीसीएस-जे परीक्षा, जानिए कैसे लिखी सफलता की इबारत?