भारतीय युवा कांग्रेस ने शनिवार (16 अक्टूबर) को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के आवास के बाहर बढ़ती मंहगाई, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने हाथों में तख्ती लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं खाली सिलेंडरों को सर पर लेकर कार्यकर्ता चलते नजर आए। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने कहा कि, सरकार का एकमात्र मकसद अब अपना खजाना भरना हो गया है। जन सरोकारों से दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है।
उन्होंने कहा, “पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। अब अधिकतर शहरों में डीजल के भाव 100 रुपये के पार हो चुके हैं।”
मोदी सरकार महंगाई कम करने के वायदे के साथ सत्ता में आई थी लेकिन आज महंगाई चरम पर है।
पेट्रोल डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इन्हीं बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली में युवा कांग्रेस का हाल बोल। pic.twitter.com/d3y5LV5Uig
— Youth Congress (@IYC) October 16, 2021
पेट्रोल डीजल पर विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि, आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम और बेलगाम महंगाई सरकार की पहचान बन चुकी है। जनता की जेब निचोड़ने की हर मुमकिन कोशिश की जा रही है। संकट के इस दौर में सरकारी लूट इस बात पर स्पष्ट मुहर है कि सरकार को जनता के हितों से दूर-दूर तक कोई सरोकार नहीं है।
#Delhi :
पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ रहे दामों के खिलाफ आज @IYC का प्रोटेस्ट. पेट्रोलियम मंत्री @HardeepSPuri के आवास पर प्रोटेस्ट. सिलेंडर और मोटरसाइकिल लेकर पहुंचा यूथ.@SandhyaTimes4u @NBTDilli pic.twitter.com/yl8mrLmYUG— सूरज सिंह/Suraj Singh ???????? (@SurajSolanki) October 16, 2021
गौरतलब है कि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे देश भर के पंपों पर इनकी खुदरा कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। (इंपुट: IANS के साथ)