भारतीय निशानेबाजों के एक दल को सीमा शुल्क अधिकारियों से बंदूकों और कारतूसों को मंजूरी नहीं मिलने की वजह से करीब 13 घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, भारतीय निशानेबाज साइप्रस में हुए विश्व कप में भाग लेकर लौट रहे थे, जहां उन्होंने 7 पदक जीते हैं।
13 सदस्यीय टीम में चैन सिंह, गुरप्रीत सिंह, हीना सिद्धू और कयनान चेनाई जैसे निशानेबाज थे। वे सुबह साढ़े चार से पांच बजे तक अलग उड़ानों से इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पहुंचे। जबकि 8 निशानेबाज चेक गणराज्य और 5 दोहा से यहां पहुंचे थे।
अधिकारियों ने शूटरों से औपचारिकताएं पूरी होने तक इंतजार करने को कहा। लेकिन वे दोपहर बाद ढाई बजे ही वहां से निकले, जबकि उनके पास संबंधित दस्तावेज भी थे। ओलिंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारतीय निशानेबाजों को 13 घंटे तक रोके रखने पर भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) को जमकर लताड़ लगाई।
अगले पेज पर पढ़ें- संघ पर भड़के अभिनव बिंद्रा