HSSC Lab Attendant Admit Card 2021 Released: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लैब अटेंडेंट की भर्ती परीक्षा 2021 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एचएसएससी भर्ती परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग (HSSC) श्रेणी 03 के तहत 28 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती (HSSC Lab Attendant Recruitment Exam 2021) प्रक्रिया चला रहा है।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- उसके बाद मुखपृष्ठ पर उस लिंक पर क्लिक करें जहां लिखा हो- “Click here to Download Admit Card for Laboratory Attendant (Cat. No. 3) against the Advt. No 15/2019”
- अब डिस्प्ले स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, अपने क्रेडेंशियल्स और लॉगिन की दर्ज करें।
- HSSC लैब अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2021 आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और आगे की उपयोग के लिए उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।