हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर गांधी चौक पर देर रात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने और अपमानित करने का मामला सामना आया है। घटना गुरूवार(9 नवंबर) की बताई जा रहीं है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरारती तत्वों ने गांधी की लाठी को तोड़ डाला और उनके मुंह पर काला कपड़ा बांध दिया। घटना का पता तब चला जब शुक्रवार सुबह लोग सैर करने निकले। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और जिला प्रशासन को दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और एसडीएम ने गांधी चौक का बारीकी से निरीक्षण किया और शातिरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिलाया। प्रतिमा में क्षति पहुंचाने और अपमानित करने वाले आरोपी अभी भी अज्ञात है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। ख़बर लिखे जाने तक इस शर्मनाक हरकत को किसने अंजाम दिया है इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
Himachal Pradesh: Mahatma Gandhi's statue at Gandhi Chowk in Hamirpur defaced by unidentified men on 9th November, FIR registered pic.twitter.com/BwkhVsetqN
— ANI (@ANI) November 11, 2017
बता दें कि, इससे पहले मध्य प्रदेश के मुरैना में जौरा गांधी पार्क में कुछ अज्ञात लोगों ने वहां मौजूद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को आग लगा दी थी। आग लगाने के बाद महात्मा गांधी की प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा हुआ छतिग्रस्त हो गया था, प्रतिमा का सिर और चश्मा जल गया था।
बता दें कि, ऐसी ही एक घटना पिछले दिनों गुजरात के पोरबंदर में देखने को मिली थी जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा से कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनके चश्मे को गायब कर दिया गया था।
बता दें कि पोरबंदर शहर में ही 2 अक्टूबर 1869 को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि दी गई है, उनके विचार आज दुनियाभर में पढ़ाए जाते हैं।