हिमाचल प्रदेश: सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद BJP ने युवा नेत्री और नेता को पार्टी से किया बर्खास्त

0

इन दिनों हिमाचल प्रदेश की सियायत सोशल मीडिया पर एक सेक्स वीडियो के वायरल होने के बाद से गरमा गई है। इस वीडिया की चर्चा इसलिए भी ज्यादा हो रही है, क्योंकि दावा किया जा रहा है कि यह सेक्स वीडियो कुल्लू के एक युवा भाजपा नेता और महिला नेत्री की है। बताया जा रहा है कि इस महिला नेता का प्रदेश की राजनिति में खासा दबदबा रहा है। अब यही महिला नेता अपने कथित सेक्स वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं।

Photo: Thelallantop.com

बताया जा रहा है कि नेत्री भाजपा में महिला मोर्चा की पदाधिकारी है और युवक भाजपा युवा मोर्चा का पदाधिकारी है। मीडिया रिपोर्ट और सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों के मुताबिक, वायरल हो रहे सेक्स वीडिया में हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की एक युवा नेत्री नजर आ रही है। वहीं, महिला नेता के साथ एक पुरुष भी मौजूद है, जो भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) का पदाधिकारी है।

वीडियो किसी सरकारी गेस्ट हाउस के बाथरूम का लग रहा है। वीडियो को देखकर ऐसा लगा रहा है कि इसे दोनों भाजपा नेताओं की रजामंदी से बनाया गया है, लेकिन यह वीडियो कहां से वायरल हुआ, यह जांच का विषय है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया है, हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

BJP ने दोनों को पार्टी से निकाला

नवभारत टाइम्स के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा ने दोनों नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। भाजपा के एक नेता ने एनबीटी ऑनलाइन से बात करते हुए इस बात की पुष्टि की है। बंजार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि दोनों लोगों को पार्टी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘दोनों (नेत्री और नेता) को पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी में ऐसे लोगों का स्थान नहीं होना चाहिए और न होगा। इस तरह की अश्लीलता को संगठन के अंदर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ वीडियो में नहाने से लेकर अवैध संबंध तक का दृश्य शूट किया गया है।

 

 

Previous articleकर्नाटक: मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले येदियुरप्पा ने बदली अपने नाम की स्पेलिंग, ‘D’ हटाकर ‘I’ जोड़ा
Next articleWATCH- Jharkhand’s BJP minister intimidates Muslim MLA to chant Jai Shri Ram, says ‘your ancestors are not Taimur’