दिल्ली सचिवालय के वीआईपी पार्किंग एरिया में शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। इस घटना के बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
प्रतिकात्मक फोटोखुदकुशी करने वाले जवान का नाम सोहनवीर बताया जा रहा है, जो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद वहां वहां अफरातफरी का माहौल बन गया है।फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Delhi: Head constable Sohanveer allegedly committed suicide by shooting himself with his service revolver in the VIP parking lot of Delhi Secretariat, this morning. pic.twitter.com/uN0OHXGxuh
— ANI (@ANI) November 16, 2018
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कांस्टेबल ने सुबह चार बजे खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवीर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।