दिल्ली में आगमी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने जा रहे राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रविवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगामी दिल्ली विधानसभा का चुनाव वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह ने कहा कि, दिल्ली में भाजपा मनोज तिवारी की अगुआई में चुनाव लड़ेगी। पुरी ने आगे बड़ा बयान देते हुए कहा, ‘हम मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाकर ही आराम करेंगे।’ इस दौरान ‘अबकी बारी, मनोज तिवारी’ के नारे भी लगे। बाताया जा रहा है कि, हरदीप सिंह पुरी जिस समय यह ऐलान कर रहे थे उस समय मंच पर भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन भी मौजूद थे।
हरदीप सिंह ने पानी को लेकर अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला और कहा कि केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का पानी इतना भी खराब नहीं, अगर नहीं है तो एक लीटर पानी पीकर दिखाएं, पता लग जाएगा कि पानी खराब है या नहीं है। बता दें कि, बीआईएस की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली शहर का पानी पीने के लिहाज से सबसे ज्यादा असुरक्षित है।
@HardeepSPuri ने कहा था मनोज तिवारी के नेतृत्व में चुनाव लड़के हमे इनको मुख्यमंत्री बनाना है, और अब पलटी भी मार दी?@AtheistMayrapic.twitter.com/Luqv0dA0ko…
— Ramesh Kedia (@Rameshkedia2) November 24, 2019
केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा, “मैं मनोज तिवारी जी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई देता हूँ।”
मैं मनोज तिवारी @ManojTiwariMP जी को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई देता हूँ. https://t.co/B4Ywr0D9Eh
— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2019
गौरतलब है कि, हरदीप सिंह पुरी दिल्ली असेंबली इलेक्शन के लिए केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय के साथ भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को दिल्ली असेंबली इलेक्शन के लिए राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।