गुरुग्राम गोलीकांड: जज की घायल पत्नी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, बेटे की हालत गंभीर, गनर ने सरेआम मारी थी गोली

0

गुरुग्राम में शनिवार (13 अक्टूबर) को एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को कथित रूप से उनके ही सिक्योरिटी गार्ड ने सरेआम गोली मार दी। इस मामले में जज कृष्ण कांत की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जबकि जज के बेटे का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हई है। आपको बता दें कि गोली लगने के बाद घायल मां-बेटे का इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार रात करीब 11:30 बजे जज की पत्नी की मौत हो गई।

(HT PHOTO)

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-49 स्थित आर्केडिया मार्केट में शनिवार की शाम अतिरिक्त सत्र एवं न्यायधीश (एडीजे) के आरोपी गनमैन ने उनकी पत्नी और बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसमें एडीजे की पत्नी को दो और बेटे को तीन गोलियां जा लगीं। दोनों वहीं सड़क के किनारे फुटपाथ पर जमीन पर गिर पड़े। पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद आरोपी गनमैन गाड़ी को लेकर भाग निकला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट में कहा गया कि सिक्योरिटी गार्ड महिपाल सिंह ने महिला और उनके बेटे पर गोली चलाई। हम कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति द्वारा बनाई गई वीडियो में वर्दी पहने एक संदिग्ध हमलावर न्यायाधीश के बेटे को खींचकर एक गाड़ी में बिठाने का प्रयास कर रहा है लेकिन जब वह ऐसा नहीं कर सका तो वह घटनास्थल से फरार हो गया।

घायलों की पहचान अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीकांत की 38 वर्षीय पत्नी रितु और 18 वर्षीय बेटे ध्रुव के रूप में हुई है।न्यायाधीश की पत्नी और बेटे को गोली मारने के बाद गनमैन महिपाल को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह जज के गनमैन के रूप में 1.5 साल तक काम कर रहा था। बेटे की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने कहा कि घटना करीब साढ़े तीन बजे की है जब अतिरिक्त न्यायाधीश कृष्णकांत की पत्नी रितु और बेटा ध्रुव आर्केडिया बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। उनके साथ न्यायाधीश का सुरक्षा कर्मी महिपाल था। हमले के बाद घायलों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया जहां रविवार सुबह रितु ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Previous article#MeToo के लपेटे में आए केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर भारत लौटे, यौन शोषण के आरोपों पर बोले- बाद में दूंगा बयान
Next article#MeToo: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और साजिद खान के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर खुलकर बोलीं BJP सांसद किरण खेर