गुजरात: डेंगू के बाद लीवर खराब होने से BJP विधायक आशाबेन पटेल की हालत नाजुक

0

गुजरात के उंझा विधानसभा क्षेत्र से मेहसाणा जिले की भाजपा विधायक आशाबेन पटेल की हालत गंभीर बताई जा रही है। डेंगू के कारण उनका लीवर खराब हो गया है और उनके कई अंदरूनी अंग भी खराब हो गए हैं। उनका अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अस्पताल पहुंच कर उनका हालचाल जाना।

आशाबेन पटेल

जायडस अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, आशाबेन को गुरुवार शाम डेंगू होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें धीरे-धीरे मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर का सामना करना पड़ा। उनका दिल और फेफड़े कमजोर हैं और उसका लीवर और किडनी काम नहीं कर रहे हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने शनिवार को जायडस अस्पताल में उनसे मुलाकात की और उनके परिवार के सदस्यों को सभी आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया। राज्यमंत्री बृजेश मेरजा ने भी जायडस अस्पताल में उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा, आशाबेन आईसीयू में हैं, और बेहोश हैं।

राज्य सरकार ने भाजपा नेता को और चिकित्सा सहायता देने के प्रयास में सरकार द्वारा संचालित यूएन मेहता अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम को निजी जाइडस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया है।

ख़बरों के मुताबिक, दिल्ली से लौटने के बाद 7 दिसंबर को बुखार होने के बाद आशाबेन को डेंगू हो गया था। दिल्ली में उन्होंने कई शीर्ष भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।

शुरुआत में उनका दो दिनों तक उंझा के एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चला और बाद में शुक्रवार को उन्हें अहमदाबाद के जायडस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। निजी अस्पताल का दौरा करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा, आशाबेन की हालत चिंताजनक थी।

आशाबेन पटेल ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर ऊंझा विधानसभा चुनाव जीता थी। इसके बाद पार्टी में आंतरिक विवाद के चलते 2019 में उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गई थीं। इसके बाद इसी सीट के लिए हुए उपचुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर दोबारा चुनाव जीत लिया था। (इंपुट: IANS के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleBJP सांसद वरुण गांधी बोले- “कृषि संकट पर काफी बहस हो चुकी, अब MSP कानून का समय आ गया”
Next articleSocial media erupts with hilarious meme fest after PM Narendra Modi’s official Twitter account hacked