GSEB 10th Result 2021 Declared: गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम gseb.org पर जारी, 100% छात्र हुए पास; ऐसे करें चेक

0

GSEB 10th Result 2021 Declared: गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) ने वर्ष 2021 के लिए कक्षा 10वीं के परिणामों की घोषणा कर दी है। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) ने 29 जून, 2021 को शाम 8 बजे परिणाम घोषित किया। जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने वाले 100% छात्र पास हुए हैं और उन्हें पदोन्नत किया गया है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट gseb.org जारी किए गए हैं, यहां आकर छात्र अपने परिणामों की जांच कर सकते है।

GSEB 10th Result 2021

गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने गुजरात बोर्ड कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए परिणाम की घोषणा की। कुल 8,57,204 उम्मीदवारों ने कक्षा 10 की परीक्षा पास की है। पास उम्मीदवारों में 4,90,482 लड़के और 3,66,722 लड़कियां हैं। इस साल पास प्रतिशत 100 प्रतिशत है क्योंकि गुजरात सरकार ने मौजूदा कोविड -19 महामारी की स्थिति को देखते हुए कक्षा 10वीं के सभी नियमित छात्रों को प्रमोट करने का फैसला किया है।

पहली बार गुजरात बोर्ड क्लास 10 में सबसे ज्यादा 17,186 स्टूडेंट्स को A-1 ग्रेड मिला है। यह अब तक का रिकॉर्ड है। वहीं 57,362 स्टूडेंट्स ए-2 ग्रेड के साथ पास हुए हैं। बी-1 ग्रेड पाने वालों की संख्या एक लाख और बी-2 ग्रेड के साथ पास होने वाले स्टूडेंट्स की संख्या 1.5 लाख है। 1.85 लाख स्टूडेंट्स को सी-1 ग्रेड, 1.72 लाख को सी-2 ग्रेड और 1.73 लाख स्टूडेंट्स को डी ग्रेड से पास किया गया है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाएं।
  • उसके बाद अब RESULT लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरें, इसके बाद रिजल्ट आपके सामने आ जाएंगा।
  • रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउलनोड कर लें।
  • भविष्य में आगे की उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
Previous articleपंजाब: स्कूटी पर सवार महिलाओं ने पार की क्रूरता की हद, कुत्ते को बांधकर सड़क पर घसीटा, हुई मौत
Next articleबिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पंचायत चुनाव की सुगबुहाट के बीच मुखिया के भाई की गोली मारकर हत्या