बिहार: दुर्गा पूजा मेला देखकर लौट रही दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

0

देश में कड़े कानून बनने के बावजूद भी मासूम बच्चियों और महिलाएं से रेप व छेड़छाड़ के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, आए दिन कोई न कोई वारदात हमें शर्मसार कर देती है। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। बिहार के सुपौल जिला के निर्मली थाना क्षेत्र में दूर्गा पूजा मेला देख कर शनिवार देर शाम घर लौट रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

सुपौल अनुमंडल पुलिस अधिकारी बैद्यनाथ सिंह ने रविवार को बताया कि इस मामले में आरोपी चार लोगों में जरौली गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया तथा फरार तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में निर्मली पुलिस ने पीड़िताओं के बयान पर चारों आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बैद्यनाथ ने बताया कि दोनों पीड़िताओं को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। शनिवार को दोनों लडकियां शनिवार को दुर्गा पूजा मेला देखने के लिए निर्मली आयी थी और देर शाम लगभग नौ बजे अपने घर लौट रही थीं। रास्ते में सुनसान जगह देख दोनों के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

दोनों लड़की किसी तरह वहां से घर लौटी और अपने परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद निर्मली थाना में शिकायत की गई। (इंपुट: भाषा के साथ)

Previous articleWhen IAS topper Tina Dabi Khan faced fans’ wrath for posing with unfit cops
Next articleजल्द बेनकाब होंगे काले धन के कुबेर! भारत को स्विस बैंक में जमा भारतीयों की ब्लैक मनी से जुड़ी पहली जानकारी मिली