यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में कचरे के डिब्बें में भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। पुरकाजी कस्बे में कचरे के डिब्बे से चार भ्रूण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और भ्रूणों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एनडीटीवी की ख़बर के मुताबिक, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीके ओझा के अनुसार पुरकाजी कस्बे में कचरे के डिब्बे से गुरुवार को बरामद किए गए चार भ्रूणों में से तीन भ्रूण लड़कियों के हैं। वहीं पुलिस ने किसी क्लिनिक द्वारा इन भ्रूणों को यहां फेंके जाने की आशंका जताई है।
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने कचरे के डिब्बे में इन भ्रूणों को यहां पर पड़े हुए देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंच कर पुलिस ने इन भ्रूणों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।