बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, घुटने और कंधे में आई चोट; देखें वीडियो

0

रियलिटी शो बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने दावा किया कि बुधवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया, जिसमें उनको काफी चोटें आई हैं। रियाज के साथ ये घटना तब घटी, जब वह घर के बाहर साइकिलिंग कर रहे थे। इस हादसे की जानकारी खुद आसिम रियाज ने एक वीडियो के जरिए दी है।

आसिम रियाज

वीडियो में आसिम रियाज बता रहे हैं कि जब वो घर के बाहर कल दस बजे साइकिलिंग कर रहे हैं, उस दौरान बाइक सवार कुछ अनजान लोगों ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। आसिम ने कहा है कि वो हमला करने वाले को पहचानते नहीं हैं। वीडियो में नजर आ रहा है कि हमले के दौरान आसिम रियाज के कंधे, पैरे और हाथ में चोटें भी आई हैं। हालांकि आसिम रियाज ने वीडियो में ये नहीं बताया है कि उन्होंने इस बारे में पुलिस में शिकायत की है या नहीं।

आसिम रियाज के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। आसिम के फैंस काफी चितिंत हो गए हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ भी कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए Get Well Soon लिख रहे हैं।

गौरतलब है कि, हाल ही में आसिम रियाज की करीबी दोस्त और कथित गर्लफ्रेंड हिमांशी खुराना पर भी पिछले महीने हमला हुआ था। हिमांशी ने बताया था कि उनकी कार पर हमला किया, यहां तक कि उनकी गाड़ी के टायर को भी पंचर कर दिया गया था। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 13 के सबसे पसंदीदा कंटेस्टेंट्स में से एक असीम रियाज ने इस शो के जरिए फैंस के बीच प्रसिद्धि हासिल की। असीम रियाज को इस शो में बहुत सराहना और प्यार मिला।

आसिम जब से बिग बॉस के घर से बाहर निकले हैं उन्हें लगातार एलबम सांग में देखा जा रहा है। वहीं इस शो में आसिम हिमांशी खुराना के अफेयर को लेकर खबरों में छाए थे। घर से निकलने के बाद इन दोनों हमेशा साथ में देखा जाता है। वहीं हाल ही में हिमांशी खुराना और आसिम का गाना ख्याल रख्या कर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया।

Previous articleLIVE UPDATES: Eight COVID-19 patients die after fire breaks out at Gujarat hospital, Vijay Mallya’s files go missing from Supreme Court
Next articleसुप्रीम कोर्ट से विजय माल्या केस के दस्तावेज गायब, चीनी घुसपैठ की बात कबूलने वाला डाक्यूमेंट्स भी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाया गया; राफेल से जुड़ी फाइलें भी हो चुकी हैं चोरी