अरूणाचल के पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल मृत पाए गए

0

कुछ समय के लिए अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके कांग्रेस के बागी कलिखो पुल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि 47 वर्षीय पुल ने अपने बेडरूम में कथित तौर पर फांसी लगा ली।

पीटीआई भाषा के खबर के अनुसार, उन्हें मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर मृत पाया गया। उन्होंने अभी इस आवास को खाली करना था।

पुल की तीन में से एक पत्नी ने उन्हें आज सुबह लटका हुआ पाया। उनकी तीन पत्नियां और चार बच्चे हैं।

पुल की मौत की खबर फैलते ही सत्ताधारी और विपक्षी दलों के विधायक, दोस्त और जनता उनके बंगले की ओर रवाना हो गए।

मौत के पीछे की वजहें अभी तक स्पष्ट नहीं हैं।

पुल ने इस साल 19 फरवरी को राज्य की सत्ता की कमान संभाली थी। वह कुछ समय के लिए मुख्यमंत्री रहे। जुलाई में उच्चतम न्यायालय ने नबाम तुकी की वापस बहाली कर दी। तुकी ने 10वें मुख्यमंत्री के रूप में पेमा खांडू को रास्ता दिया।

Previous articleCherish freedom, ensure inclusive growth: Hamid Ansari
Next articleHavoc created in name of cow protection, says Sitaram Yechury