फोर्ब्स ने एशिया महाद्वीप के पांच सबसे भ्रष्ट देशों की सूची जारी करने वाला अपना एक ट्वीट शेयर किया है जिसमें म्यांमार, थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान और भारत शामिल है। फोर्ब्स ने अपने इस ट्वीट में भारत को पहले, वियनाम को दूसरे और थाइलैंड को तीसरे पायदान पर दिखाया है। हालांकि जो स्टोरी फोर्ब्स ने शेयर की है वह मार्च 2017 की है। इसमें भारत को सबसे भ्रष्ट देश बताया गया है।
इसके बाद PM मोदी लोगों के निशाने पर आ गए। इसके बाद कुमार विश्वास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बना दिया ना नंबर वन। कुछ लोगों का कहना है कि पीएम मोदी की वजह से ही देश की हालत बिगड़ गई। कुछ लोगों ने लिखा कि मोदी ने देश को बेवकूफ बना दिया। हालांकि कुछ यूजर्स फोर्ब्स की इस लिस्ट को गलत बता रहे हैं।
https://twitter.com/DrKumarVishwas/status/903530205926404096
फोर्ब्स की स्टोरी में लिखा गया है कि ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल के एक 18 महीने के सर्वेक्षण से पता चलता है कि बहुत काम करना बाकी है। एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों, के 20,000 से अधिक लोगों से बात करने के बाद, रिपोर्ट में पाया गया कि चार लोगों में से एक से ज्यादा लोगों ने सार्वजनिक सेवा का उपयोग करते समय एक रिश्वत दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फोर्ब्स ने जो लिस्ट शेयर की है वो मार्च 2017 की है। इस लिस्ट को फोर्ब्स ने 31 अगस्त की रात नौ बजे फिर से ट्वीट कर दिया। इसके बाद लोगों ने अलग-अलग तरह से पीएम मोदी पर निशाना साधा।
दुनिया की प्रतिष्ठित फोर्ब्स मैगजीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर भारत को दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश बताया है।मोदी जी ये क्या?
— Satyendra Tiwari (@Satyend71267811) September 1, 2017
वाह मोदी ओर अमित शाह अब तो हर लिस्ट मै भ्रष्टाचार मै भारत का नाम आ रहा है फोरचून, फोर्ब्स ,ओर ADRभारत विकास पुरूष है भ्रष्टाचार के
— पूनम चंद जोशी (@dvJIPDUAVtj7zdg) September 1, 2017
सभी देश @narendramodi जी पर आंख मूंद कर भरोसा करते है दुनिया में सबसे विश्वनिय है मोदी सरकार : फोर्ब्स पत्रिका
ये आपकी मेहनत का ही नतीजा है— Manoj Upadhyay (@ManojUpadhyayUK) August 20, 2017
Retweeted ASHUTOSH MISHRA (@ashu3page):
बडी खबर : अंतरराष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स मे निकाली मोदी सरकार की हवा,… https://t.co/OL7E4HTsbj
— SUBHASH SHUKLA (@SUBHASHSHUKLAAP) September 1, 2017
ये बात तो बिल्कुल सही हो गई । बताओ नम्बर 1बनाया भी तो वो भी भ्रष्टाचार में । अब बताओ भ्रष्टाचार के चलते कैसे आयेंगे देश में अच्छे दिन ??
— Savita Singh (@savitasingh962) September 1, 2017
Thank you modi ji for this award.
— रॉकी क्षत्रिय (@libracanc) September 1, 2017