कर्नाटक के मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मोदी सरकार के मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

0

कर्नाटक के सिरसी से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद व केंद्रीय कौशल विकास राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

फाइल फोटो- केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े

समाचार एजेंसी ANI की ख़बर के मुताबिक, उनके खिलाफ यह शिकायद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में कराई गई है। केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के खिलाफ धारा 153 और 504 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दिनों पहले भारतीय जनता पार्टी की बेलागवी परिवर्तन रैली के दौरान उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अपशबदों का उपयोग किया था। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सिद्धारमैया का नाम लेते हुए कहा था कि उन्हें लोगों की वोटों की जरूरत है। इसके लिए वे लोगों के जूते तक चाट सकते हैं।

इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अदालत में अपील की थी। इसी अपील पर अदालत ने मैसूर पुलिस को केंद्रीय मंत्री हेगड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिए ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। जल्द ही इसे बेलागवी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

बता दें कि, हेगड़े अपने विवादित बयानों के कारण अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं इससे पहले शुक्रवार(17 नवंबर) को अनंत कुमार हेगड़े ने एक कार्यक्रम में टीपू सुल्तान का जिक्र कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर जमकर हमला बोला था। जहां उन्होंने कहा था कि सिद्धारमैया के पास कित्तूर चेन्नम्मा (कित्तूर की रानी) के लिए कार्यक्रम करने का वक्त नहीं था क्योंकि वह टीपू सुल्तान की जयंती मनाने में व्यस्त थे।

हेगड़े इतने पर ही नहीं रुके थे साथ ही उन्होंने आगे कहा था कि वह दिन दूर नहीं जब सिद्धारमैया संसद पर हमले के दोषी आतंकी ‘अजमल कसाब’ की जयंती भी मनाना शुरू कर देंगे। कर्नाटक के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाते हुए हेगड़े ने कहा था कि राज्य क्रिमिनलों के लिए सुरक्षित ठिकाना बन गया है।

Previous articleपटना: सफाई कर्मचारी ने स्‍कूल में 8 साल की बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म का किया प्रयास, गिरफ्तार
Next articleBHU में MA राजनीति विज्ञान की परीक्षा में पूछा गया-कौटिल्य अर्थशास्त्र में GST की प्रकृति पर निबन्ध लिखिए