रघुराम राजन के सम्मान में वित्त मंत्रालय ने आयोजित किया रात्रिभोज

0

वित्त मंत्रालय ने शनिवार रात निवर्तमान आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन के सम्मान में विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया इस रात्रिभोज का आयोजन राजन का कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले किया गया।

भाषा की ख़बर के अनुसार, रात्रिभोज में वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। राजन का तीन साल का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो रहा है। वह रविवार को उर्जित पटेल को आरबीआई के गवर्नर पद की बागडोर सौंपेंगे।

Previous articleयुवराज सिंह और हेज़ल कीच की शादी की तारीख़ पक्की
Next articleMother Teresa honoured by Odisha govt with road named after her