VIDEO: नासिक में 750 किलो प्याज बेचने से किसान को मिले 1064 रुपए, राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला हमला

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी जी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। एक अनिल अम्बानी का हिंदुस्तान और दूसरा किसान का हिंदुस्तान।

फाइल फोटो: @INCIndia

राहुल गांधी ने सोमवार (3 दिसंबर) को ट्वीट करते हुए लिखा, “मोदी जी दो हिंदुस्तान बना रहे हैं। एक अनिल अम्बानी का हिंदुस्तान। जिसे बिना कुछ किए, बिना एक हवाई जहाज बनाए मोदीजी से 30,000 करोड़ का राफेल कांट्रैक्ट मिलेगा। दूसरा किसान का हिंदुस्तान। जिसकी चार महीने की कड़ी मेहनत से उगाई 750 Kg प्याज को मोदी जी से सिर्फ 1040 रु मिलेंगे।”

बता दें कि राहुल गांधी यह ट्वीट उस खबर पर आया है जिसमें बताया गया है कि महाराष्‍ट्र में किसानों को फसल बेचने के बाद भी उन्हें उसकी लागत तक नहीं मिल पाई है। नासिक में प्याज के दाम गिरने से किसान बेहाल हैं। हालात यह है कि 750 किलो प्याज बेचने पर किसान को मात्र 1064 रुपए ही मिले हैं।

बता दे कि शुक्रवार को ही देश भर से हजारों किसान कर्ज में राहत और उपज के उचित मूल्य समेत अपनी कई मांगों को लेकर केन्द्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान से संसद मार्ग तक मार्च निकाला। किसानों की मांग है कि उन्हें कर्ज से पूरी तरह मुक्ति दी जाए और दूसरी अपनी दूसरी मांग में फसलों की लागत का डेढ़ गुना मुआवजा चाहते हैं।

प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच पहुंचकर कांग्रेस अध्यश्र राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, शरद यादव, सीताराम येचुरी सहित तमाम विपक्षी दलों के बड़े नेताओं ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

Previous articleAfter Arnab Goswami’s Republic TV, now Zee News accused of peddling fake news, channel deletes tweet with doctored video
Next articleनवजोत सिंह सिद्धू की सभा में नहीं लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे! शर्मिंदगी के बाद जी न्यूज ने डिलीट किया ‘फर्जी’ वीडियो