प्रसिद्ध संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का 91 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

0

भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत सितारवादक पंडित रविशंकर की पूर्व पत्नी एवं दिग्गज संगीतकार अन्नपूर्णा देवी का शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वह 91 वर्ष की थीं।

फाइल फोटो: अन्नपूर्णा देवी

समाचार एजेंसी भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उनका तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर निधन हुआ। वह पिछले कुछ वर्षों से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थी।

अन्नपूर्णा देवी हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध भारतीय सुरबहार वादक थीं। वह अलाउद्दीन खान की बेटी और शिष्या थीं। उन्होंने सितारवादक पंडित रविशंकर से शादी की थी। बाद में उनकी शादी टूट गई थी। अन्नपूर्णा देवी का जन्न 1927 में मध्यप्रदेश के मैहर में हुआ था।

Previous article#MeToo: एमजे अकबर के बचाव में उतरीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती
Next articleMuslim man arrested after he offers namaz on busy road outside Yogi Adityanath’s secretariat, causes traffic jam