शुक्रवार(22 सितंबर) को हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर राम रहीम और हनीप्रीत के रिश्तों के कई राज खोले है। प्रेस कांफ्रेंस में विश्वास ने साफ कर दिया कि हनीप्रीत और राम रहीम के बीच अवैध संबंध थे, दोनों के बीच बाप-बेटी का रिश्ता तो कतई नहीं था।
विश्वास गुप्ता ने कहा कि हनीप्रीत राम रहीम की बेटी नहीं है। उनके बीच कुछ और रिश्ता है और यह मुझे धोखे में रखकर बनाया गया। साथ ही विश्वास ने बताया कि वह हनीप्रीत को बेटी बताता था, लेकिन रात में अपने साथ कमरे में रखता था। मैंने राम रहीम और हनीप्रीत को न्यूड देखा। आंखों से दोनों को सेक्स करते देखा। मैं डेरे में ही रहता था, फिर भी हनीप्रीत मेरे पास नहीं आती थी, वो हर समय बाबा के साथ ही रहती थी।
In no way is Honeypreet #RamRahim's daughter, no legal adoption was done. It is all a sham: #Honeypreet's ex husband Vishwas Gupta pic.twitter.com/XgmNzJit8f
— ANI (@ANI) September 22, 2017
किसी में भी कुछ भी पूछने की हिम्मत नहीं थी। ख़बरों के मुताबिक, साथ ही विश्वास ने बताया कि राम रहीम और हनीप्रीत का खेल पता चल जाने के बाद उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद राम रहीम ने उसे जान से मारने की धमकी दी। गुप्ता ने बताया कि उस पर और उसके परिवार वालों पर दहेज का केस भी दर्ज करा दिया गया जिसके बाद विश्वास को जेल जाना पड़ा।
गौरतलब है कि, राम रहीम दो शिष्याओं के रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। विशेष सीबीआई अदालत ने 28 अगस्त को उसे रेप के दोनों मामलों में 10-10 साल की यानी 20 साल की सजा सुनाई थी। वहीं हनीप्रीत फरार चल रही है, हनीप्रीत को खोजने के लिए हरियाणा पुलिस के अलावा दूसरे राज्यों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है।