फली नरीमन ने PM मोदी से पूछा, क्या एक पुजारी को मुख्यमंत्री बनाकर यूपी को एक हिंदू राज्य बनाने की शुरुआत है?

0

प्रतिष्ठित न्यायविद् फली नरीमन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ को चुना है। उन्होंने कहा कि, क्या उनको चुनने के पीछे भारत में एक हिंदू राज्य बनाने की शुरुआत है।

‘ऑफ द कफ’ पर पत्रकार शेखर गुप्ता से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी प्रमुख चैनल के संवाददाता को पीएम मोदी से उनकी पसंद के अनुसार एक पुजारी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सवाल करना चाहिए।

साथ ही नरिमन ने कहा कि, “क्या यह एक हिंदू राज्य की शुरुआत है, पीएम मोदी से इस बारे में पूछा जाना चाहिए ताकि लोग जान सकें कि उनके लिए क्या तैयार करना चाहिए। साथ ही नरीमन ने कहा कि संविधान में ताकत है, लेकिन संविधान का समर्थन करने वाले लोगों ने नहीं किया।

इस वीडियो को देखने के बाद साफ होता है कि, मुख्यमंत्री योगी की हिन्दुवादी छवि की आड़ लेकर कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का नाम लेकर महिला को घसीट कर ले आया और मुस्लिम महिलाओं को मुख्यमंत्री योगी के नाम पर धमकाने लगा इतना ही नही साथ ही इन लोगों को गंदी-गंदी गालियां भी देता रहा। इस सबके बीच यहां पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी सब कुछ देखती रही।

फली एस. नरीमन का जन्म 10 जनवरी, 1929 को हुआ। वे एक प्रतिष्ठित भारतीय संवैधानिक विधिवेत्ता और भारत के उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता तथा भारत के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे हैं। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ढ्ढष्टष्ट अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता कोर्ट के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं।

बता दें कि, भाजपा ने यूपी में 403 सीटों में से 325 सीटों के ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी आदित्यनाथ को यूपी के मुख्यमंत्री के रुप में चुना है। आदित्यनाथ को आतंकवादी हिंदुत्व के समर्थक और मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के लिए जाना जाता है।

Previous articleबैन की धमकी के बाद अब मोदी सरकार ने कहा- ‘कथित नियम उल्लंघन मामले में माफी मांगे NDTV’
Next article‘Phillauri’ earns Rs 4.02 crore on first day