DSSSB Admit Card 2022: 16 और 23 अप्रैल को होने वाली DSSSB परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी, dsssb.delhi.gov.in पर जाकर ऐसे करें डाउनलोड

0

DSSSB Admit Card 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए DSSSB एडमिट कार्ड 2022 जारी कर दिया है। ऑनलाइन मोड के माध्यम से विभिन्न विभागों, जीएनसीटीडी के विभिन्न पोस्ट कोड के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया है। जो उम्मीदवार अप्रैल 2022 में होने वाली परीक्षाओं में शामिल होंगे, वे डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर अपना एमडिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

DSSSB Admit Card 2022

आयोजित होने वाली परीक्षा 16 और 23 अप्रैल 2022 को होगी है। जूनियर सचिवालय सहायक के लिए परीक्षा 16 अप्रैल को आयोजित की जाएगी और तकनीकी सहायक (आधुनिक कार्यालय अभ्यास) हिंदी और कनिष्ठ सचिवालय सहायक के लिए परीक्षा 23 अप्रैल 2022 को आयोजित की जाएगी।

जो उम्मीदवार ऊपर उल्लिखित पदों के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले, वे नीचे दिए गए इन आसान चरणों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:

  • सबसे पहले DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध DSSSB Admit Card 2022 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें।
  • आगे की जरूरत के लिए एडमिट कार्ड की एक हार्ड कॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा की तारीख और समय का उल्लेख किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से अधिक संबंधित विवरणों की जांच कर सकते हैं।

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleगुजरात में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल: रमजान में रोज़ा तोड़ने के लिए मंदिर ने मुसलमानों के लिए खोले दरवाजे
Next articleSee photos: Alia Bhatt, Ranbir Kapoor get married in Mumbai, Alia writes moving note