मध्य प्रदेश: BJP सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के विवादित बोल- कमलनाथ शासनकाल को बताया ‘आतंक का राज’

0

मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने चुनावी मौसम में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के शासनकाल को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने अपनी 15 महीने की सरकार के दौरान आतंक मचा रखा था।

मध्य प्रदेश

नंदकुमार सिंह चौहान भी उपचुनाव के संदर्भ में ही खंडवा भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। तभी उनकी नजर कांग्रेस छोड़कर पार्टी में आए परमजीत सिंह नारंग पर पड़ी। सांसद ने नारंग की ओर इशारा करते हुए कहा कि हमें इनका सम्मान करना चाहिए क्योंकि वे आतंकवादी कमलनाथ का साथ छोड़कर अपने घर को फूंक कर हमारे साथ आए हैं। बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत में भी चौहान को अपने बयान पर कोई मलाल नहीं दिखा।

अपने बयान को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि कमलनाथ के कार्यकाल के दौरान अतिक्रमण के नाम पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के घर तोड़े गए। खंडवा के बीजेपी कार्यालय पर भी अतिक्रमण निरोधी दस्ता आया था। भाजपा समर्थकों के परिवार वालों तक को परेशान किया गया। इसीलिए, उन्होंने कमलनाथ के शासनकाल को आतंक काल कहा है।

बता दें कि, सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने भी कमलनाथ सरकार के खिलाफ बगावत छेड़ दी थी। सभी ने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर सिंधिया के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद 3 और कांग्रेसी विधायकन अपनी सदस्यता छोड़कर भाजपा के पाले में आ गए थे। दो सीटें विधायकों के निधन से खाली हुई थीं। इन सभी 27 सीटों पर आगामी अक्टूबर मध्य तक उपचुनाव होने हैं।

Previous articleWorld No. 1 Ash Barty of Australia says she will not defend her French Open title due to COVID-19 risks
Next articleदिल्ली यूनिवर्सिटी में दलित महिला टीचर से भेदभाव का आरोप, NCSC ने भेजा नोटिस; 15 दिन के भीतर मांगा जवाब