सरहदें नहीं रोक पाती दीवानगी, धोनी के पाकिस्तानी फैन का फोटो हुआ वायरल

0

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान आमने सामने है। ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी प्रशंसक अपनी टीम का हौसला बढ़ाने के लिए एमसीजी पहुँच रहे है लेकिन सबकीआँखे टकटकी लगाकर तब रुक गई जब एक प्रशंसक भारतीय टीम के वनडे और टी 20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम वाली पाकिस्तानी जर्सी के साथ देखा गया।

पूरे मैच के दौरान इसकी चर्चा होती रही। ऐसा नहीं है कि यह पाकिस्तानी व्यक्ति महेंद्र सिंह धोनी के अकेले फैन है।धोनी की लोकप्रियता सरहदों के पर तब ही पहुँच गई थी जब तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने 2006 में टीम इंडिया के पाकिस्तानी दौरे पर धोनी की धुंआधार पारी पर बधाई थी।

वही धोनी को दूसरे बड़े फैन मोहम्मद बशीर के रूप में मिले जो पाकिस्तानी टीम की भारत के साथ हर मैच मे हौसला अफजाई के लिए पहुँच जाते है। वे इसे क्रिकेट की तीर्थयात्रा कहते है। वही इस फोटो को दोनों ही देश के लोग खूब पसंद कर रहे है. सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्वीटर पर लोग जमकर सराह रहे है।

https://twitter.com/AsYouNotWish/status/814380829690515456

https://twitter.com/iPakistaniLad/status/813984188101705729

बीते कुछ वक़्त से दोनों देशों के बीच क्रिकेट और रिश्ते दोनों ठन्डे पड़े हुए है।

Previous articleAkhilesh conveys displeasure to SP chief over candidates’ list
Next articleRBI refuses to give reasons behind demonetisation