महाराष्ट्र सरकार ने 89 लाख किसानों का कर्जा किया माफ

0

महाराष्ट्र में लगातार हो रहें किसान आंदोलन को देखते हुए राज्य सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। महाराष्ट्र में आंदोलित किसानों की मांगों को मानते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार(24 जून) को मुंबई में एक प्रेस कान्फ्रेंस कर कहा कि, सरकार ने ऐलान किया है कि 34 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा।

photo- ANI

साथ ही उन्होंने कहा कि एक किसान का डेढ़ लाख रुपए माफ किया जाएगा। फडणवीस ने कहा कि 90 फीसदी किसानों का कर्ज पूरी तरह से माफ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए 89 लाख किसानों को फायदा होगा। सरकार ने कहा है कि जिन किसानों ने नियमित रूप से ऋण चुकाया है उन्हें भी 25 हजार रूपए की मदद की जाएगी।

उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी का समर्थन करने के लिए सभी विधायकों और मंत्रियों ने अपनी 1-1 महीने की तन्ख्वाह ना लेने का फैसला किया है। फडणवीस ने कहा कि हम पर बोझ बढ़ेगा, हम जानते हैं इसलिए हम अपने खर्चे कम करेंगे। गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने कर्नाटक और पंजाब सरकार की ओर से ऋणमाफ करने बाद यह फैसला किया।

 

Previous articleइस झरने के नीचे नहाने से प्रेमी जोड़ों में बढ़ता है प्यार
Next articleकथित गोरक्षकों के नाम पर गुंडागर्दी करने वालों पर भड़की स्वरा भास्कर