दिल्लीः पहाड़गंज में लगी भीषण आग, दिल्ली पुलिस के जवानों ने जान पर खेलकर महिला को बचाया, देखिए वीडियो

0

देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बुधवार(22 अगस्त) की सुबह एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। आग की लपटे देख आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। इसी आग में एक महिला फंस गई और वह जान बचाने के लिए गुहार लगा रही थी। महिला को बचाने के लिए पुलिसकर्मी के जवानों ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगा दिया।

धू-धू कर जल रही इमारत के ऊपरी हिस्से में रह रही एक महिला को पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर बचाया। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बचाव कार्य में लगे कुछ पुलिसकर्मी सीढ़ियों के सहारे एक महिला को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकाल रहे हैं। महिला के आसपास आग की तेज लपटें भी दिखाई दे रहीं हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दिल्ली पुलिस के इन जवानों की जमकर तारिफ कर रहें है। एक यूजर ने लिखा, ‘दिल से सलूट दिल्ली पुलिस के वीर जवान को जिन्होंने अपने जान की परवाह न करते हुए भी इस महिला की जान बचाई। जितनी तारीफ की जाए कम ही होगी।’

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस जांबाजी के लिये दिल्ली पुलिस को सलाम।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘दिल्ली पुलिस का एक ही नारा जनता को सुरक्षित रखना उत्तरदायित्व हमारा/जय हिंद।’

देखिए वीडियो:

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जा रहा है कि दिल्ली के पहाड़गंज स्थित चूनामंडी गली नंबर 1 में एक चार मंज़िला इमारत में बुधवार सुबह करीब 6 बजे अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को बाहर निकाल लिया।

लेकिन इसी बीच एक शख्स अपनी जान बचाने के लिए छलांग दी जिसके बाद वह घायल हो गया। घायल शख्स को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल आग पर लगभग काबू पा लिया गया है।

 

Previous articleकेरल बाढ़ पीड़ितों के लिए सिर्फ 10 हजार रुपये दान कर ट्रोल हुए Paytm के अरबपति मालिक विजय शेखर
Next articleGut-wrenching diary of Indian Idol aspirant: “It is a perfect platform to destroy your dreams”