दिल्ली: शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जलाया, हालत गंभीर

0

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध कम होते नहीं दिख रहे हैं। आए दिन दिल्ली में महिलाएं अपराध की शिकार हो रही हैं। यहां छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को जिंदा आग के हवाले कर दिया गया।

एनडीटीवी की खबर के अनुसार, दिल्ली की भलस्वा डेरी इलाके में छेड़खानी का विरोध करने पर एक लड़की को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। लड़की 70 फीसदी जल चुकी है और उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक, उसके भाई और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि कुछ की तलाश जारी है।

आरोप है कि अभिषेक कई महीने से लड़की को परेशान कर रहा था, जिसके बाद लड़की के भाई ने अभिषेक को ऐसा न करने की चेतावनी दी थी। इससे गुस्साए अभिषेक ने अपने पिता, चाचा, भाई और दोस्तों के साथ लड़की के घर पर हमला कर दिया।

उन लोगों ने लड़की के भाई और मां को बुरी तरह पीटा और लड़की पर केरोसीन छिड़ककर आग लगा दी। 70 फीसदी जली हालत में लड़की को पहले बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बाद एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ित लड़की ने कहा- ‘मुझे अभिषेक ने जलाया। वह मुझसे शादी करने के लिए बोल रहा था। मैंने मना कर दिया तो अभिषेक बोला कि मैं सबको मार दूंगा। इसके बाद उसने मुझे जला दिया।

Previous articleराजधानी दिल्ली में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
Next articleशूटर बेटी का सपना पूरा करने के लिए, ऑटो चालक पिता ने बेटी को गिफ्ट में दी 5 लाख की राइफल