Delhi Forest Guard Admit Card 2021 Released: वन और वन्यजीव विभाग, दिल्ली ने सोमवार (15 फरवरी) को अपनी आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in पर फ़ॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने वन रक्षक भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार कहा गया था कि दिल्ली फ़ॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड 15 फरवरी 2021 से उपलब्ध होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से 07 मार्च 2021 तक दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। दिल्ली फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 01 मार्च से 07 मार्च 2021 तक आयोजित होने वाली है। उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एडमिट कार्ड के बारे में भी सूचित किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड:
- सबसे पहले Delhi Forest की आधिकारिक वेबसाइट forest.delhigovt.nic.in पर जाएं।
- उसके बाद होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां Delhi Forest Guard Admit Card 2021 लिखा हो।
- अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की उपयोग के लिए उसे सुरक्षित अपने पास रख लें।