अपने फेसबुक लाइव के जरिये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने लोगों से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत की। उन्होंने यहां लोगों के कई सवालों के जवाब भी दिए। इसके अलावा अपने लाइव में उन्होंने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने पीएम मोदी का नाम सहारा रिश्वत डायरी मामले में आने पर इस्तीफें की मांग करते हुए कहा कि इस बात के कई प्रमाण है कि पीएम मोदी का नाम उल्लेखित है लेकिन प्रधानमंत्री अपना इस्तीफा नहीं दे रहे जबकि एक बार वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी का नाम जब सामने आया था तब उन्होंने नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा पेश कर दिया था।
एलजी नजीब जंग पर एक सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि नजीब जंग केन्द्र सरकार के ऐजेण्ट बन गए है। वो केन्द्र के आदेशों के मातहत होकर दिल्ली सरकार के कामों में रूकावट डाल रहे है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर राहुल कहते है कि उनके पास पीएम मोदी के भष्ट्राचार के सबूत है तो फिर वो उन्हें छिपा क्यों रहे है।
जनता के सामने क्यों नहीं लाते। कांग्रेस और बीजेपी बारी-बारी जनता का बेवाकूफ बना रही है। इसके अलावा अपने फेसबुक लाइव में अरविंद केजरीवाल ने और भी कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब दिए।



















